ब्यूरो रिपोर्ट,  विश्वविद्यालय और कॉलेजों में परीक्षा को लेकर उच्च शिक्षा विभाग की ओर से गठित की गई कमेटी ने बुधवार को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। कमेटी की ओर से सलाह दी गई है कि कोरोना के चलते इस बार फर्स्ट ईयर के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा लिए सेकंड ईयर में प्रमोट किया जाए। 

वही सेकंड ईयर में मल्टीपल एग्जाम और फाइनल ईयर की परीक्षाएं जुलाई के आखिर में या अगस्त की शुरुआत में कराई जाए। कमेटी ने यह भी सुझाव दिया है कि 20 लाख से ज्यादा छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर कैंपस खोलने और परीक्षाएं लेने से पहले वैक्सीनेशन भी किया जाए। 


कमेटी की ओर से यह भी कहा गया है कि कोरोना कब खत्म होगा इस बारे में कुछ निश्चित नहीं कहा जा सकता। इसलिए सभी विश्वविद्यालयों में क्रेडिट बेस्ड एसेसमेंट सिस्टम अपनाया जाए। जिससे कि मूक जैसे शॉर्ट टर्म कोर्सेज को बढ़ावा मिल सके। कमेटी ने यह भी सुझाव दिया है कि अब कॉलेज लेवल पर एनुअल एग्जाम की जगह सेमेस्टर सिस्टम तुरंत लागू किया जाए जिससे कि छात्र का साल में दो बार मूल्यांकन किया जा सके। कमेटी की रिपोर्ट पर अब अंतिम निर्णय राज्य सरकार को लेना है।