ब्यूरो रिपोर्ट!प्रदेश में कोई भूखा ना सोए, इस अवधारणा को लेकर बनाई गई इंदिरा रसोई में अब 23 जून तक निशुल्क भोजन की सुविधा रहेगी। इसमें जरूरतमंदों के साथ कोरोना संक्रमित और उनके परिजनों सहित हर किसी जरूरतमंद को भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।


इसके तहत निशुल्क भोजन के पैकेट वितरित किए जाएंगे। वहीं बैठकर भोजन करने वालों को भी यह सुविधा दी जाएगी। आपको बता दें कि कोरौना काल में लॉक डाउन के चलते आर्थिक तंगी और बेरोजगारी से त्रस्त हुए लोगों की आवश्यकता को देखते हुए  स्वायत शासन विभाग की ओर से पिछले महीने 8 मई को इंदिरा रसोई में निशुल्क भोजन की सुविधा दी गई थी। यह छूट 1 महीने के लिए थी, जिसे अब बढ़ाकर 23 जून तक कर दिया गया है। यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने बुधवार को ही इस बाबत आदेश जारी किए हैं।