केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश को मिलने वाली वैक्सीन की खेप ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रही है। वैक्सीन की कमी के चलते प्रदेश में अब तक 10 बार टीकाकरण अभियान रुक चुका है। सोमवार को भी प्रदेश में वैक्सीन की कमी के चलते वैक्सीनेशन का काम नहीं हुआ

 सोमवार देर शाम केंद्र की ओर से प्रदेश को कोविशील्ड की दो लाख डोज मिली है। अब मंगलवार दोपहर तक सभी केंद्रों में इसका वितरण होगा। दूरदराज के क्षेत्रों में यह शाम तक पहुंचेगी। इसलिए बुधवार से ही टीकाकरण का काम शुरू होगा। आपको बता दें

 कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस बारे में पत्र लिख चुके हैं। उन्होंने मोदी के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को भी पत्र लिखकर वैक्सीन की सप्लाई सुचारू रूप से जारी रखने की बात कही है।

ब्यूरो रिपोर्ट।

सूचना - अगर किसी पाठक/दर्शक/श्रोता को इस खबर पर कोई भी आपत्ति है तो वे इस मोबाइल नंबर 9829076749 पर अपनी शिकायत कर सकते हैं।