सीकर से सुरेंद्र माथुर की खबर
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर आज संपूर्ण देश में पेट्रोल डीजल रसोई गैस एवं खाद्य तेल के बढ़ते दामों के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है जहां सीकर जिले में भी विभिन्न स्थानों पर पार्टी के पदाधिकारियों एवं नेताओं द्वारा प्रदर्शन किया गया वहीं सीकर शहर में भी पार्टी के जिलाध्यक्ष पीएस जाट एवं जिला कांग्रेस सेवादल के नेतृत्व में साइकिल रैली निकालकर एवं घोड़े बनकर शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
इस दौरान सीकर कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष पीएस जाट ने बताया कि पेट्रोल डीजल और रसोई गैस की कीमतें आसमान छू रही है और खाद्य तेलों की कीमतों में भी लगातार विधि हो रही है जहां पेट्रोल के भाव 100 रुपए से अधिक एवम खाद्य तेल के भाव 200 रुपए से अधिक हो चुके हैं ,एक ओर जहां पूर्व में मनमोहन सिंह सरकार में जो गैस सिलेंडर 410 रुपए का था वो आज बढ़कर ₹800 का हो गया है एवं जो पेट्रोल 72 रुपए प्रति लीटर मिलता था वह आज 102 रुपए प्रति लीटर हो गया है और जो डीजल 56 रुपए प्रति लीटर था वह 90 रूपये प्रति लीटर हो गया है ऐसे में आज इस तेजी से बढ़ रही महंगाई के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा पूरे देश में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है जहां सभी विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में प्रदर्शन कर रहे हैं। जाट ने बताया कि हमारी यही मांगे कि इन पेट्रोल डीजल आदि की कीमतें कम होनी चाहिए, जाट ने कहा कि अशोक गहलोत सरकार द्वारा पहल करते हुए 2 रुपए का वैट कम किया था लेकिन केंद्र सरकार द्वारा वैट की राशि का 1 पैसा भी कम नहीं किया गया।
इस दौरान कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष नरेंद्र बाटड़ ने बताया कि वर्तमान में जिस तरीके से केंद्र की मोदी सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल, रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी की है उसके विरोध में पार्टी के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर प्रदर्शन किया जा रहा है, बाटड़ ने बताया कि वर्तमान में महंगाई इतनी ज्यादा बढ़ चुकी है कि आम जनता का गुजारा होना मुश्किल हो चुका है जहां कोरोना कल की वजह से पहले से ही आमजन की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और अब इस बढ़ती महंगाई की वजह से आमजन के जीवन से यह सभी वस्तुएं विलुप्त सी हो रही है ऐसे में हमारी केंद्र सरकार से मांग है कि वह इन वस्तुओं के दामों में कमी करें। बाटड़ ने कहा कि यूपीए सरकार के शासन में जहां पेट्रोल के भाव ₹50 के करीब थे वह आज ₹100 पार कर चुके हैं जिसके विरोध में आज सेवा दल के द्वारा भी पार्ट 51 पर जिले के सभी 8 विधानसभा क्षेत्रों में पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन किया जा रहा है।


0 टिप्पणियाँ