ब्यूरो रिपोर्ट!
शुक्रवार 11 जून 2021 का दिन प्रदेश के लिए सुखद खबर लेकर आया है। पूरे प्रदेश में कोरोना के पॉजिटिव आंकड़ों का ग्राफ 500 से नीचे 446 केस के साथ दर्ज किया गया। इनमें राजधानी जयपुर में सर्वाधिक 115 और दूसरे नंबर पर अलवर जिले में 51 संक्रमित केस दर्ज किए गए। 21 जिलों में 10 से कम पॉजिटिव केस दर्ज किए गए। वही 9 जिले ऐसे रहे जहां 30 से कम और इनमें भी 5 जिले ऐसे रहे जिनमें 15 या 15 से कम पॉजिटिव केस दर्ज किए गए। कुल मौत 27 हुई। इनमें सर्वाधिक हनुमानगढ़ में पांच जयपुर और बीकानेर में 4 - 4 और उदयपुर में 3 मरीजों की कोरोना के चलते मौत हो गई। अब प्रदेश में कुल एक्टिव केस 9023 रह गए हैं। इनमें जयपुर में सर्वाधिक 1901 और अलवर में 930 पॉजिटिव केस रह गए हैं। आपको बता दें कि पिछले डेढ़ महीने के दौरान राज्य सरकार की ओर से बरती गई सख्ती ने इस महामारी की चेन तोड़ दी है और धीरे-धीरे हम सामान्य स्थिति की ओर लौट रहे हैं। लेकिन फिर वही बात जो बार-बार दोहराई जा रही है कि खतरा अभी टला नहीं है। देखा गया है कि जब जब राज्य सरकार की ओर से लॉकडाउन में छूट दी गई है, उसी के अनुसार जनता की लापरवाही भी बढ़ती गई है। यदि हमें इस महामारी को हराना है तो हर हालत में सावधान रहना है। गाइडलाइन की पालना करनी है जो कि अभी नहीं देखी जा रही। राजकाज न्यूज़ कि आप से अपील है कि आप समय की नजाकत को समझिए, गंभीरता से सोचिए और सावधान रहिए कि हमें हर हालत में इस महामारी से जीतना है।


0 टिप्पणियाँ