ब्यूरो रिपोर्ट, राजधानी जयपुर में सोमवार को लगभग 11:45 बजे तेज हवाओं के साथ आए बादलों ने आधे घंटे तक शहर को जमकर भिगोया। तेज धूप के बीच अचानक धूल भरी आंधी चली और उसके बाद आसमान में बादल छा गए। देखते ही देखते तेज बौछारों के साथ बारिश शुरू हो गई।
शहर के वैशाली नगर झोटवाड़ा, मुरलीपुरा, विद्याधर नगर, खातीपुरा चारदीवारी क्षेत्र, जलमहल, आमेर और इसके निकटवर्ती गांव पीली की तलाई सहित कई क्षेत्रों में 15 मिनट से लेकर आधे घंटे तक तेज बरसात हुई। इसके बाद भी हल्की बूंदाबांदी का दौर जारी रहा। मौसम की मेहरबानी से दिन का तापमान 5 डिग्री गिर गया। तेज गर्मी के बीच खुशनुमा मौसम होने से शहर के पिकनिक स्थलों में रौनक छा गई
आपको बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आगामी तीन-चार दिन तक मानसून। प्री मानसून की गतिविधियां जारी रहेगी। इसके तहत धूल भरी आंधी चलने और उसके बाद बरसात होने की भी संभावना जताई गई है। हालांकि मानसून इस बार अनुमान के मुताबिक लगभग 8 दिन पहले राजस्थान में प्रवेश करने की संभावना है।




0 टिप्पणियाँ