2 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों के लिए सितंबर तक कोवैक्सीन का टीका आ सकता है। भारत बायोटेक की स्वदेशी कोवैक्सीन का इस दिशा में ट्रायल चल रहा है।
यह सितंबर महीने तक पूरा हो जाएगा। केंद्र सरकार की कोविड टास्क फोर्स के सदस्य डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने दावा किया की बच्चों के लिए यह वैक्सीन सितंबर तक बाजार में आ सकती है। इसी बीच तीसरे चरण के ट्रायल नतीजों में कोवैक्सीन 77. 8 फ़ीसदी असरदार पाई गई है।
सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी ने मंगलवार को को वैक्सीन के प्राइस से संबंधित डाटा की समीक्षा की। इसी बीच स्पूतनिक वैक्सीन बनाने वाली रूसी कंपनी गामल्या रिसर्च इंस्टीट्यूट के प्रमुख अलेग्जेंडर गिन्टसवर्ग ने दावा किया है कि उनका टीका कोरोना के अभी तक पाए गए सभी वैरीएंट के खिलाफ प्रभावकारी सिद्ध हो रहा है.
ब्यूरो रिपोर्ट।



0 टिप्पणियाँ