ब्यूरो रिपोर्ट!
मॉडिफाइड लॉकडाउन के दूसरे दिन भी प्रदेश में लोगों की लापरवाही का आलम बरकरार रहा। बाजारों में भीड़ के माहौल के बीच सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती दिखाई दी गई। वही कई लोग बिना मास्क के भी नजर आए। नतीजा यह रहा कि जहां पिछले 2 दिन से राजधानी जयपुर के संक्रमित केस में कमी आ रही थी। अचानक बढ़ोतरी का दौर शुरू हो गया पिछले 24 घंटों के दौरान जयपुर में 340 संक्रमित केस दर्ज किए गए वहीं बुधवार के मुकाबले मौतें भी सात की संख्या से बढ़कर 11 दर्ज की गई। आपको बता दें कि बुधवार को जयपुर में कई दिनों के बाद सिंगल डिजिट की संख्या में 7 मौतें दर्ज की गई थी लेकिन वही अब गुरुवार को यह संख्या 11 दर्ज की गई। संक्रमित केसों में भी आंकड़ों के रोचक संख्या 100 की बढ़ोतरी हुई। जहां 2 जून को जयपुर में कुल 241 संक्रमित पाए गए थे। वही! 3 जून को यह संख्या 100 बढ़कर 340 दर्ज की गई। प्रदेश में पिछले दिनों की तरह 2 जिले ऐसे रहे जहां संक्रमित पॉजिटिव केस की संख्या समान रही। इनमें दौसा जिले में 22 संक्रमित केस दर्ज किए गए। जो कि बुधवार को भी इतने ही थे। वही धौलपुर में भी बुधवार के समेकित गुरुवार को भी तीन संक्रमित केस दर्ज किए गए। आपको बता दें कि पिछले महीने की आखिरी तारीख को यानी 31 मई सोमवार को प्रदेश में कुल संक्रमित केस 1498 पाए गए थे। इनमें जयपुर में सर्वाधिक 220 केस दर्ज किए गए थे। कुल मौतें 68 हुई थी, जिनमें सर्वाधिक जयपुर में 18 मौतें दर्ज की गई थी। बुधवार की तरह गुरुवार का दिन भी ऐसा रहा ,जहां प्रदेश के सभी जिलों में संक्रमित केस पाए गए। यानी कि देखा जाए तो कोरोना की दूसरी लहर का खतरा अभी तक बरकरार है।


0 टिप्पणियाँ