करौली, जिले के कैलादेवी वृत के कुडगांव थाने के एक गांव मे मंगलवार को ढाई की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की घटना सामने आयी है।पीडिता की मां महिला थाने मे शराबी पिता ही द्वारा घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है।पुलिस ने मामला दर्ज कर बालिका को जिला अस्पताल मे भर्ती करवाया है।जहा बालिका का उपचार जारी है।इधर पुलिस की और मेडीकल बोर्ड का गठन कर बालिका का चिकित्सकीय परिक्षण करवाया गया है, वही कैलादेवी डीएसपी घटना की जांच पडताल मे जुट गए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुडगांव थाना के एक गांव मे मंगलवार को ढाईसाल की बच्ची के साथ शराबी पिता द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने की प्राथमिकी दर्ज हुई है।घटना के समय पीडिता बच्ची की मां मजदूरी करने गई थी।वह घर पर बच्ची और छोटे भाई को घर पर ही छोड गई थी।तभी वह दोपहर मे घर वापस आयी तो बालिका लहुलुहान अवस्था मे मिली।
उसके पास महिला का पति नशे मे धुत सोया हुआ था।इस पर महिला ने पास मे ही रहने वाली अपनी ननद और परिजनो को घटनास्थल पर बुलाया।जिसके बाद पीडित बालिका को कुडगांव थाने लेकर पहुंचे जहा से पुलिस बालिका को करौली महिला थाना लेकर पहुंची, इधर घटना की सुचना मिलने के बाद करौली डीएसपी महिला थाना पर पहुंचे ओर बालिका को जिला अस्पताल मे भर्ती करवाया जहा बालिका का चिकित्सकीय दल से मेडिकल परीक्षण करवाया गया
और बालिका को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। करौली डीएसपी मनराज मीणा ने बताया कि कैला देवी व्रत के एक गांव में ढाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है बच्ची को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है साथ ही कैलादेवी डीएसपी को घटना की जांच पड़ताल कर रहे हैं।


0 टिप्पणियाँ