सूत्रों के हवाले से खबर है कि नई दिल्ली के रोहिणी पुलिस स्टेशन ने राजस्थान के मुख्य सरकारी सचेतक महेश जोशी को नोटिस देकर तलब किया है।
गौरतलब है यह पूछताछ का नोटिस जोशी को प्रदेश के बहुचर्चित फोन टेपिंग प्रकरण में मिला है और देश की राजधानी में इस मामले में FIR केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दर्ज करवाई थी। दिल्ली की क्राइम ब्रांच से आए नोटिस पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. महेश जोशी ने कहा चूँकि अभी वे जयपुर के बाहर हैं इसलिए पहले वे नोटिस को लेकर इसके बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। अभी उनको इस सम्बन्ध में कुछ भी जानकारी नहीं है।
नोटिस को लेकर अंदरूनी लोगों का मानना है कि अभी कोई विशेष चिंता की बात नहीं है। जांच एजेंसियां अपना रूटीन काम कर रहीं हैं। जब ऊपर से इशारा मिलेगा, असल कार्यवाही तो तब ही होगी।
ब्यूरो रिपोर्ट।


0 टिप्पणियाँ