सवाई माधोपुर से हेमेंद्र शर्मा की रिपोर्ट। 

 कोतवाली थाना पुलिस ने बहुचर्चित महेन्द्र मीणा हत्याकांड़ के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शेष अन्य आरोपियो की तलाश जारी है। पुलिस ने महेन्द्र मीणा हत्याकाण्ड के आरोपी दिलखुश मीण व  सुमेर उर्फ मंगल जाट को गिरफ्तार किया है। पूलिस उपाधीक्षक नारायण लाल तिवारी ने बताया की महेन्द्र मीणा हत्याकांड़ के आरोपियों की धरपकड़ के लिए पांच टीमों का गठन किया गया था। इन टीमों की ओर से हत्या के बाद से ही धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा था। टीमों ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर दो आरोपियों पकड़ने में सफलता हासिल की है। फिलहाल दोनों आरोपियों पुलिस द्वारा पूछताछ जारी है। गौरतलब है कि विगत दिनों आपसी रंजिश के चलते विकास मीणा उर्फ भरत्या, मुनेश, रामभोला उर्फ भोला व मंगल जाट ने बाबा गैंग के सरगना महेंद्र उर्फ छीतरिया मीणा निवासी सूरवाल की गोली मारकर हत्या कर दी थी । जिसपर कार्यवाही करते हुवे पुलिस द्वारा दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है । साथ ही पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार। 

 सवाई माधोपुर से हेमेंद्र शर्मा की रिपोर्ट। 

 कोतवाली थाना पुलिस ने बहुचर्चित महेन्द्र मीणा हत्याकांड़ के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शेष अन्य आरोपियो की तलाश जारी है। पुलिस ने महेन्द्र मीणा हत्याकाण्ड के आरोपी दिलखुश मीण व  सुमेर उर्फ मंगल जाट को गिरफ्तार किया है। पूलिस उपाधीक्षक नारायण लाल तिवारी ने बताया की महेन्द्र मीणा हत्याकांड़ के आरोपियों की धरपकड़ के लिए पांच टीमों का गठन किया गया था। इन टीमों की ओर से हत्या के बाद से ही धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा था। टीमों ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर दो आरोपियों पकड़ने में सफलता हासिल की है। फिलहाल दोनों आरोपियों पुलिस द्वारा पूछताछ जारी है। गौरतलब है कि विगत दिनों आपसी रंजिश के चलते विकास मीणा उर्फ भरत्या, मुनेश, रामभोला उर्फ भोला व मंगल जाट ने बाबा गैंग के सरगना महेंद्र उर्फ छीतरिया मीणा निवासी सूरवाल की गोली मारकर हत्या कर दी थी । जिसपर कार्यवाही करते हुवे पुलिस द्वारा दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है । साथ ही पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।