कोटा से हँसपाल यादव की रिपोर्ट। 

आयुक्त (खाद्य सुरक्षा) व निदेशक जन स्वास्थ्य जयपुर से मिले निर्देशों के क्रम मेे सरसों के तेल मे मिलावट की रोकथाम के लिए 1 से 5 जून  तक ‘शुद्व के लिए युद्व‘ विशेष अभियान २ाुरू किया गया है। इसे लेकर अभिहित अधिकारी (खाद्य सुरक्षा) व सीएमएचओ डॉ. भुपेन्द्र सिंह तंवर ने दल गठित कर निर्माण ईकाई, भण्डार, मॉल एवं बडे प्रतिष्ठानों का निरिक्षण करने व सरसों के तेल के नमूनें लेने के निर्देश खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को दिए हैं। टीम के खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय ंिसह व अरूण सक्सेना तथा अन्य कार्मिक गजेन्द्र नागर व रूपचन्द ने मंगलवार को झालावाड़ रोड़ स्थित रिलाइंस रिटेल मॉल का औचक निरिक्षण कर फॉर्चून व पवन ब्राण्ड सरसों तेल के 2 नमूने लिए हैं। जिन्हे खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत जांच के लिए जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला में भेजा गया है। जिनकी जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी।