ब्यूरो रिपोर्ट!
जयपुर 5 जून राजस्थान विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य केंद्र (चिकित्सालय) मैं शनिवार से 3 दिन का एक विशेष वैक्सीनेशन का कैंप प्रारंभ हो गया है।
कुलपति प्रोफेसर राजीव जैन के निर्देशों के बाद आयोजित इस कैंप में 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए कॉविशील्ड वैक्सीन निशुल्क रूप से लगाई जा रही है। 7 जून तक प्रातः 9:30 बजे से 3:30 बजे तक लगने वाले इस वैक्सीनेशन कैंप में आधार कार्ड की प्रतिलिपि के साथ प्रथम एवं दूसरी डोज के योग्य व्यक्तियों द्वारा वैक्सीनेशन का लाभ लिया जा सकता है।


0 टिप्पणियाँ