ब्यूरो रिपोर्ट।
14 मई 2021 के दिन कोरोना वायरस की दूसरी लहर के पीक पर राजस्थान में 2 लाख 12000 एक्टिव केस थे। अब ठीक 1 महीने 10 दिन बाद यह मात्र 2019 रह गए हैं। पिछले 1 महीने के दौरान कोरोना केस की रिकवरी मामले में राजस्थान देश में टॉप पर हैं। राजस्थान में यह दर 98. 85 प्रतिशत दूसरे स्थान पर मध्य प्रदेश 98. 69 और तीसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश 98. 47% है। देश के ये तीनों राज्य ही ऐसे हैं जो तेजी से 99% रिकवरी की ओर बढ़ रहे हैं। एक्टिव केस के लिहाज से देखें तो इस समय 1495 एक्टिव केस के साथ मध्य प्रदेश में सबसे कम एक्टिव केस हैं। दूसरे स्थान पर राजस्थान है यहां 2019 एक्टिव केस और उत्तर प्रदेश तीसरे स्थान पर है यहां 3666 एक्टिव मामले बचे हुए हैं। केंद्र शासित प्रदेशों में सबसे कम एक्टिव दादर नागर हवेली में 56 और देश की बात करें तो इस समय 624146 एक्टिव के बचे हैं।
चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार रिकवरी रेट में इजाफा और एक्टिव केस की कमी, भले ही यह दोनों बातें राहत भरी हो लेकिन अब अनलॉक के बाद नजर आ रही भीड़ के चलते तीसरी लहर कभी भी आ सकती है। इसलिए अब पहले से भी ज्यादा सतर्कता बरतने और वैक्सीनेशन की गति को तेजी से बढ़ाने की आवश्यकता है।



0 टिप्पणियाँ