ब्यूरो रिपोर्ट।

प्रदेश में बुधवार को लगभग 8 लाख और इसके बाद गुरुवार को 2,80,000 वैक्सीन की डोज मिली है। इस तरह पिछले 48 घंटे के दौरान प्रदेश को 10,80,000 वैक्सीन की डोज प्राप्त हुई है। इसके चलते चिकित्सा विभाग ने अब टीकाकरण की गति को तेज करने की कवायद शुरू कर दी है। प्रदेश में अब 1 दिन के दौरान 10 लाख वेक्सीन की डोज लगाने की कवायद शुरू की गई है। यदि चिकित्सा विभाग ऐसा कर पाता है तो जनवरी के बाद से अब तक प्रदेश का यह रिकॉर्ड होगा। आपको बता दें कि इससे पहले प्रदेश में 1 दिन में करीब 5 लाख डोज लगाई जा चुकी है। इनमें सबसे ज्यादा रोज 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को लगाई गई थी। आगे भी विभाग इसी आयु वर्ग को ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेट करने की कवायद में जुटा है।