ब्यरो रिपोर्ट। 

एक तरफ राज्य सरकार कोरोना के कम होते मामलों से उत्साहित होकर नियमों में ढील देने पर विचार कर रही है और दूसरी और राजस्थान में सामने आया "डेल्टा प्लस" का पहला केस। बीकानेर निवासी बताई जा रही 65 वर्षीय महिला मरीज। बंगला नगर की निवासी हैं महिला। पीबीएम अधीक्षक डॉ. परमेन्द्र सिरोही ने कहा- 'हम मरीज ट्रेस करवा रहे हैं, पोस्ट कोविड सैम्पल मांगे गए थे' . उसी में डेल्टा वैरियंट जी पुष्टि हुई। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने की नए वेरिएंट की पुष्टि और इस तरह राजस्थान में कोरोना के "डेल्टा प्लस" वेरिएंट की एंट्री हो गई है। विगत 31 मई को NIV पूना भेजा गया था महिला का सैंपल।करीब 25 दिन के लंबे इंतजार के बाद आई रिपोर्ट में खुलासा। महिला मरीज में नए वेरिएंट की पुष्टि से चिकित्सा शिक्षा विभाग में खलबली। जयपुर मुख्यालय से बीकानेर जिला कलेक्टर को भेजी गई सूचना। तत्काल प्रभाव से कंटेनमेंट जोन बनाकर महिला के परिजन,कांटेक्ट पर्सन के अलावा आसपास के इलाके में एग्रेसिव सैंपलिंग के निर्देश दे दिए गए हैं।