करौली से अवनीश पाराशर की रिपोर्ट। 

करौली जिले में विशेष टीकाकरण अभियान के तहत 55 चिकित्सा केंद्रों पर शुक्रवार को ऑन द स्पॉट पंजीकरण कर 18 प्लस एवं 45 प्लस के 18600 आमजन को कोरोना बचाव का टीकाकरण लगाया गया।

जिला कलेक्टर सिद्धार्थ सिहाग के निर्देशों की पालना में सीएमएचओ दिनेश चंद मीणा ने बताया कि इस संबंध में संबंधित चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया गया था एवं आमजन से अपील कि अधिक से अधिक टीकाकरण केंद्र पर जाकर टीका अवश्य लगवाएऐ जिससे कि कोरोना जैसी महामारी से बचा जा सके। शुक्रवार को जिले के 55 स्वास्थ्य केन्दों पर कोरोना टीकाकरण का विशेष अभियान चलाया गया जिसके तहत 18600 लोगो को टीकाकृत किया गया।

विशेष टीकाकरण अभियान का एसडीएम ने किया निरीक्षण,

करौली उपखंड अधिकारी देवेन्द्र सिंह परमार ने शुक्रवार को करौली ब्लॉक में चल रहे विशेष टीकाकरण अभियान के अन्तर्गत विभिन्न चिकित्सा केन्द्रों में जाकर औचक निरीक्षण किया, उपस्थित चिकित्साकर्मियों को निर्देशित किया की अधिक से अधिक टीकाकरण करें एवं आमजन को वैक्सीन लगवाने के प्रति जागरूक करें। उन्होंने टीकारण केंन्द्रों पर  उपस्थित आंगनबाडी कार्यकर्ताओं एवं आशासहयोगिनियों से अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित कर टीकाकरण स्थल पर लाकर टीकाकरण करवाने के लिए भी निर्देशित किया, परमार ने हरिनगर, खूबनगर, ससेडी, कल्याणी सहित अन्य स्थानों का भी निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।