जयपुर। राजस्थान उच्च न्यायालय में न्यायाधीश रहे जस्टिस एमएन भण्डारी इलाहाबाद उच्च न्यायालय में अगले मुख्य न्यायाधीश होंगे। भारत सरकार ने 22 जून को आदेश जारी कर भण्डारी को 26 जून से कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनोनीत किया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट में वर्तमान मुख्य न्यायाधीश संजय यादव 26 जून को सेवानिवृत हो रहे हैं।.
जस्टिस संजय यादव को 14 अप्रेल को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एवं 13 जून को मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। वे महज 12 दिन ही चीफ जस्टिस रहेंगे। 13 सितम्बर, 196० को जन्मे जस्टिस भण्डारी को मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया जाताा है,
तो उनका कार्यकाल सवा साल का होगा। 23 मई, 1983 से वकालत शुरु करने वाले बापूनगर-जयपुर निवासी जस्टिस भण्डारी को 5 जुलाई, 2००7 को राजस्थान उच्च न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्त किये गये थे। 14 जुलाई, 2०19 को जस्टिस भण्डारी का तबादला इलाहाबाद उच्च न्यायालय में किया गया था। वर्तमान में वे वरिष्ठतम न्यायाधीश हैं। राजस्थान हाईकोर्ट में न्यायाधीश रहते जस्टिस भण्डारी ने कई अहम फैसले दिये थे।


0 टिप्पणियाँ