अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ स्वतंत्र ने मंगलवार को कार्मिक विभाग के प्रमुख शासन सचिव हेमंत गेरा से मुलाकात की। महासंघ के प्रतिनिधियों ने हेमंत गेरा से दस बिंदूओं पर मांग रखते हुए वार्ता की।
प्रदेशाध्यक्ष मनीष विधानी के नेतृत्व में स्वतंत्र महासंघ के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के नाम से हेमंत गेरा को ज्ञापन देकर अपनी मांगे रखी। प्रदेश संरक्षक शेर सिंह चौधरी ने कहा कि सरकार अभी भी मंत्रालयिक कर्मचारियों की बहुप्रतीक्षित मांगों पर सकारात्मक रूख प्रदर्शित नहीं कर रही है,.
यदि सरकार वास्तव में मंत्रालयिक कर्मचारियों को कुछ लाभ देना चाहती है तो कर्मचारियों की गैर वित्तीय मांगों पर तत्काल आदेश जारी कर मंत्रालयिक कर्मचारियों का विश्वास अर्जित सरकार को करना चाहिए।
इस दौरान सचिवालय में प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र गहलोत, प्रदेश प्रवक्ता सागर पांचाल, प्रदेश संरक्षक शेर सिंह चौधरी, प्रदेश प्रचारक विक्की कालरा, संभागीय अध्यक्ष जयपुर राधे मीणा, संभागीय अध्यक्ष जोधपुर विक्रम सिंह, ब्लाक अध्यक्ष विजय शर्मा सहित अन्य प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट।


0 टिप्पणियाँ