बीकानेर प्रवास के दौरान जब नही मिले मंत्री डोटासर महिला नेता से,तो भडकी महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल।। 



बीकानेर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे गोविंद सिंह डोटासरा से जब महिला कांग्रेसी नेता मिलने पहुंची तो डोटासरा ने उन्हे वहां से जाने के लिए कह दिया. जिससे महिला नेता अंजना खत्री सहित अन्य महिला भड़क गई.और मंत्री को बुरी भली कहने लगी।जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

दरअसल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा अपने दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को बीकानेर पहुंचे.जहा सर्किट हाउस में कांग्रेसी कार्यकर्ता और आम जन से मिलने के दौरान एक कांग्रेसी महिला नेता बिफर गई. बीकानेर नगर निगम में कांग्रेस की ओर से महापौर की प्रत्याशी रही पार्षद अंजना खत्री अपने साथी महिला पार्षदों के साथ मंत्री डोटासरा से सर्किट हाउस में मिलने आई थी

 और इस दौरान मंत्री डोटासरा ने ज्यादा भीड़ होने के चलते फोटो खिंचवाने की बात कह कर उन सब को किनारे कर दिया.डोटासरा से नहीं मिल पाने की वजह से भड़की महिला कांग्रेस नेता अंजना खत्री मंत्री डोटासरा के पास पहुंची,
 लेकिन डोटासरा ने वहां उन्हें जाने का कह दिया. जिस पर अंजना खत्री भड़क गई और कहा कि हम 70 साल से कांग्रेस में है कल के कांग्रेसी नहीं है.अगर हमारी जरूरत नहीं है तो हमें भी यहां रुकने की कोई जरूरत नहीं है. अंजना खत्री से जब इस बारे में बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने मना कर दिया. उनका कहना था 

कि हम नगर निगम में कांग्रेस का नेता प्रतिपक्ष बनाने की मांग को लेकर उनसे मिलने आए थे, लेकिन उनका बर्ताव ठीक नहीं था.हालांकि बाद में मौजूद कांग्रेसी नेताओं ने अंजना खत्री का डोटासरा को परिचय दिया जिसके बाद डोटासरा ने उन्हें बुलाया, लेकिन अंजना खत्री की नाराजगी दूर होती नजर नहीं आई. 
सर्किट हाउस में अंजना खत्री के बिफर जाने के बाद एकबारगी कांग्रेस कार्यकर्ता भी हतप्रभ रह गए और उन्हें समझाने का प्रयास करते हुए नजर आए.वही कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासर से बुरा भला कहती महिला कांग्रेस नेता का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बीकानेर ब्यूरो रिपोर्ट,