झालावाड़ जिले के पिड़ावा में पुलिस ने 35 किलो गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर एक कार जब्त की है।

पिड़ावा थाना पुलिस ने बताया की गश्त के दौरान पिड़ावा- डग रोड़ पर दांता तिराहे के पास डग की ओर से एक कार आ रही थी,जिसे रोकने का इशारा किया तो पुलिस को देखकर ड्राइवर कार भगाने लगा,

 जिनका पीछा कर कुछ ही दूर पकड़ कर तलाशी ली गई, तो गाड़ी की पिछली सीट के नीचे दो प्लास्टिक के कट्टो में 35 किलो मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। जिसे पुलिस ने जप्त कर आरोपी तस्करों को ndps एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया।

 गिरफ्तार तस्कर सलाम व हैदर झालावाड़ के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियो की कार भी जप्त कर ली है और आगे अनुसंधान में जुट गई है।

झालावाड़ से हरिमोहन चोडॉवत की रिपोर्ट।