प्रदेश में मॉडिफाइड लॉक डाउन- 3 की गाइड लाइन जारी होते ही वैडिंग कारोबार से जुड़े लोगों में मायूसी छा गई। उन्होंने गाइडलाइन में शादी के दौरान दी गई 40 लोगों की परमिशन को नाकाफी बताया है।
राजस्थान टैन्ट डीलर किराया व्यवसाय समिति की ओर से ज्ञापन देकर सीएम से मांग की गई है कि वह बचे हुए सावों के लिए कम से कम 100 लोगों की परमिशन दें,
जिससे कि कर्ज में डूबे टैन्ट व्यवसायियों को थोड़ी बहुत राहत मिल सके। समिति के प्रदेश चेयरमैन रवि जिंदल ने बताया कि अप्रैल से ही शादी का कारोबार एक तरह से बंद पड़ा है। पिछले साल भी कोरोना के चलते वेडिंग इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को करोड़ों का नुकसान हुआ था
और इस बार भी बिल्कुल डूबने के कगार पर पहुंच गए हैं। अब 18 जुलाई के बाद एक बार फिर से 4 महीने के लिए शादी का सीजन ऑफ हो जाएगा।
18 जुलाई तक केवल चार शादी के मुहूर्त हैं। यदि सरकार इसमें 100 लोगों की अनुमति दे देती है तो थोड़ी बहुत राहत प्रदेश मे वैडिंग इंडस्ट्री से जुड़े 5 लाख कारोबारियों को मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पड़ोसी राज्यों में शादी में ज्यादा लोगों की अनुमति मिल चुकी है लेकिन यहां कम लोगों की अनुमति के चलते अब वैडिंग इंडस्ट्रीज का कारोबार पड़ोसी राज्यों की ओर जा रहा है।
ब्यूरो रिपोर्ट।

0 टिप्पणियाँ