सचिवालय में मंगलवार को परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने प्रीपेड टैक्सी और आटो बूथ के संबंध में बैठक ली। बैठक में प्रीपेड टैक्सी और आटो बूथ यूनियन के पदाधिकारी मौजूद रहे। परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने मीडिया से वार्ता में कहा कि कोरोना काल में आटो चालको को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है।
ऐसे में इनकी समस्याओं का समाधान करने को लेकर आज आटो बूथ यूनियन के पदाधिकारियों के साथ वार्ता की गई थी। मंत्री खाचरियावास ने कहा कि अब प्रीपेट सिस्टम को लागू किया जाएगा। साथ हीं, सभी आटो स्टैंडों पर आटो चालको को वैक्सिन लगाई जाएगी। वहीं, मंत्री खाचरियावास ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को खुद का घर संभालना चाहिए,
दूसरे पर आरोप नहीं लगाने चाहिए। खाचरियावास ने कहा कि जब राजस्थान में आम जनता कोरोना से परेशान हो रहीं थी। तब यह भाजपा नेता कहां गए थे। केंद्र में भाजपा सरकार ने राजस्थान को क्या दिया। कोरोना के समय न आक्सिजन दी और न इंजेक्शन। भाजपा को अपनी गिरेबान में झांकना चाहिए।
ब्यूरो रिपोर्ट।


0 टिप्पणियाँ