ब्यूरो रिपोर्ट!

मंगलवार को केंद्र सरकार के निर्णय के बाद रद्द हुई सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा के बाद अब राजस्थान बोर्ड की परीक्षाएं भी रद्द होने के आसार नजर आ रहे हैं। हालांकि इस बारे में अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट की बैठक के बाद लिया जाएगा। लेकिन जहां तक अंदरूनी सूत्रों के हवाले से खबर सामने आ रही है। उससे लग रहा है कि सरकार के कई मंत्री परीक्षाओं को लेकर बच्चों को जोखिम में नहीं डाल सकते। उनकी राय यही है कि कोरोना के हालात को देखते हुए इस बार सीबीएसई की तरह ही राजस्थान बोर्ड की भी 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं रद्द की जाए और। पिछले मूल्यांकन के अनुसार छात्रों का परिणाम घोषित किया जाए। लेकिन जहां तक बात है शिक्षा राज्यमंत्री की। तो गोविंद सिंह डोटासरा पिछले दिनों में कह चुके हैं कि बोर्ड परीक्षा तो हर हालत में ली जाएगी। सरकार इसके लिए विशेष इंतजाम करेगी। लेकिन कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व में से राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी वाड्रा अभी परीक्षाएं करवा कर बच्चों के जीवन से खेलने के खिलाफ हैं। ऐसे में यह तय माना जा रहा है कि गहलोत सरकार आज केंद्र की तरह माशिबो की बारहवीं की परीक्षाएं निरस्त कर मूल्यनकन का कोई फार्मूला बाद में घोषित करेगी।