ब्यूरो रिपोर्ट!
प्रदेश में युवाओं को अब वैक्सीनेशन के लिए लगभग 7 दिन तक इंतजार करना पड़ सकता है। इस वर्ग के लिए। मंगलवार को 100 ---50 वैक्सीन को छोड़कर सभी केंद्रों पर कोटा समाप्त हो गया है। दरअसल कोविशील्ड बना रहे सिरम इंस्टीट्यूट ने वैक्सीन की अगली खेप के लिए 9 जून तक सप्लाई देने के संकेत दिए हैं। भारत बायोटेक से भी अगली खेप की अभी तक कोई तारीख तय नहीं हुई है। इसके चलते 18 + आयु वर्ग के लोगों को अब अपनी बारी के लिए एक सप्ताह का इंतजार करना पड़ सकता है। उधर, 44 + आयुवर्ग के लिए मंगलवार देर रात 584000 कोविशील्ड और एक लाख कोवैक्सीन की खेप प्रदेश को मिली है। यानी की मंगलवार को इस वर्ग के लिए प्रदेश को कुल 684000 वैक्सीन मिली है।


0 टिप्पणियाँ