ब्यूरो रिपोर्ट,  मॉडिफाइड अनलॉक 2 के पहले दिन ही यह साबित हो गया कि पिछले सवा साल से महामारी की पीड़ा झेल रही जनता अब भी नहीं सुधरी है। सरकार के तमाम समझाइश प्रयासों के बावजूद कोरोना गाइडलाइन को लेकर किसी को जरा सी भी परवाह नहीं है। 


राजधानी जयपुर में मॉडिफाइड अनलॉक के पहले दिन जो हालात नजर आए उसे देख कर यह लग रहा है कि जनता अब भी नहीं सुधरी तो हमें कई महीनों तक इस महामारी की पीड़ा से दो चार होना पड़ सकता है। बाजारों में पहले ही दिन उमड़ी भीड़ ने सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाई। 


वहीं कई लोग बिना मास्क भी नजर आए। चारदीवारी के अंदरूनी इलाकों में तो जाम की स्थिति भी नजर आई। हालांकि 7 घंटे के अनलॉक के दौरान दोपहर के समय भीड़ कम हुई लेकिन सुबह के बाद शाम को भी भीड़ का ही नजारा बना रहा।

 राज काज न्यूज़ की आम जनता से अपील है कि वे अब तो इस महामारी की गंभीरता को समझें। स्वयं गाइडलाइन की पालना करें और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें। ऐसे प्रयासों के बाद ही हम धीरे-धीरे इस महामारी की जकड़ से दूर हो सकेंगे।