ब्यूरो रिपोर्ट,  प्रदेश में गुरुवार से रोडवेज बसों के साथ निजी बसों का भी संचालन शुरू हो जाएगा। फिलहाल रोडवेज की सोलह सौ बसें प्रदेश की सीमा के अंदर ही संचालित होगी। पड़ोसी राज्यों में आवागमन पर रोक को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि बसों का संचालन प्रदेश की सीमा के भीतर ही किया जाए। 


यह नियम निजी बसों पर भी लागू रहेगा। फिलहाल बसों का संचालन 100% भराव क्षमता के साथ किया जाएगा। हालांकि सीटें सभी भरी रहेगी लेकिन बस में कोई भी यात्री खड़े-खड़े यात्रा नहीं करेगा। उधर शहर में मिनी बसों और लो फ्लोर बसों के संचालन को लेकर फिलहाल कोई निर्णय नहीं लिया गया है।



 परिवहन अधिकारियों के अनुसार इस बारे में नई गाइडलाइन आने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। आपको बता दें कि बसों में जरूरत से ज्यादा भीड़ होने की संभावना के चलते सरकार ने अभी मिनी बसों और लो फ्लोर बसों के संचालन पर कोई निर्णय नहीं लिया है।