ब्यूरो रिपोर्ट, प्रदेश में शुक्रवार का दिन युवाओं के वैक्सीनेशन के हिसाब से रिकॉर्ड बन गया। राज्य सरकार ने। इस दिन पूरे प्रदेश में युवाओं के वैक्सीनेशन को लेकर एक विशेष अभियान चलाया था। जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी लेते हुए।
1 दिन के टीकाकरण का रिकॉर्ड कायम कर दिया। राजधानी जयपुर में लक्ष्य एक लाख वैक्सीनेशन का लिया था लेकिन इससे कहीं ज्यादा 128000 टीके लगाए गए जो कि प्रदेश में 1 दिन के वैक्सीनेशन का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। युवाओं में वैक्सीनेशन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। चिकित्सा विभाग ने वैक्सीन की आपूर्ति होते ही जिले में 1 दिन में एक लाख टीके लगाने का लक्ष्य तय किया।
इसके लिए जयपुर शहर और ग्रामीण इलाकों में कुल 356 से भी ज्यादा वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए। सुबह 8:00 बजे से ही टीकाकरण केंद्रों पर कतारें लगना शुरू हो गई जो दोपहर बाद तक जारी रही। इस दौरान लोग सड़कों पर तपती धूप में भी अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिए।.
हालांकि कई जगह से युवाओं को वैक्सीन खत्म होने के चलते वापस लौटना पड़ा। वही कई सेंटरों पर वैक्सीनेशन को लेकर राजनीति करने के आरोप भी लगाए गए। कुल मिलाकर शुक्रवार का दिन युवाओं में वैक्सीनेशन के हिसाब से अब तक का सबसे बड़ा सफल अभियान साबित हुआ।



0 टिप्पणियाँ