ब्यूरो रिपोर्ट, राज्य सरकार ने शुक्रवार को प्रदेश में 10 आरएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। चार आरएएस अधिकारियों को एपीओ किया गया है। उनमें हनुमानगढ़ जिला परिषद के सीईओ रामनिवास जाट द्वितीय, हनुमान राम चौधरी, मुकेश कुमार मूड और सुरेश कुमार यादव को एपीओ रखा है।
वहीं दस आरएएस अधिकारियों के ट्रांसफर आर्डर जारी किए गए हैं। इनमें पांच उपखंड अधिकारी भी शामिल है। परशुराम धानका को भू प्रबंध अधिकारी टोंक, राम खिलाड़ी मीणा द्वितीय को अतिरिक्त जिला कलेक्टर दौसा, गोवर्धन लाल शर्मा को उपनिदेशक नागरिक सुरक्षा विभाग जयपुर, भावना शर्मा को सहायक कलेक्टर बांदीकुई, शिव लाल जाट को उपखंड अधिकारी परबतसर,
हरविंदर सिंह को उपखंड अधिकारी दीगोद कोटा, रामचंद्र खटीक को उपखंड अधिकारी धरियावद प्रतापगढ़, अनूप सिंह को उपखंड अधिकारी हिंडौन सिटी करौली और कार्तिकेय मीणा को उपखंड अधिकारी डीडवाना लगाया गया है।



0 टिप्पणियाँ