ब्यूरो रिपोर्ट, जयपुर ग्रेटर नगर निगम के महापौर पद से हटाई गई सोनिया गुर्जर के मामले में हाई कोर्ट ने सोमवार तक निर्णय टाल दिया है। इस मामले में शुक्रवार को लगभग साढे़ 4 घंटे तक सुनवाई हुई। उसमें यह निर्णय लिया गया कि सोमवार सुबह तक सुनवाई की अनुमति के लिए यह मामला मुख्य न्यायाधीश के सामने रखा जाएगा।
हाई कोर्ट के न्यायाधीश पंकज भंडारी और न्यायाधीश पीके सोनगरा की खंडपीठ ने निलंबित महापौर सौम्या गुर्जर की याचिका पर शुक्रवार सुबह 8:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक सुनवाई की। याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद और अधिवक्ता आशीष शर्मा ने निलंबन के फैसले को एकतरफा बताते हुए कोर्ट के पुराने फैसलों का हवाला देकर अपना पक्ष रखा।
वहीं सरकार की ओर से महाधिवक्ता एमएस सिंघवी और अतिरिक्त महाधिवक्ता। अनिल मेहता ने याचिका खारिज करने का आग्रह करते हुए कहा कि कानून बनने के कई वर्षों बाद उसे चुनौती नहीं दी जा सकती। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने सुनवाई सोमवार सुबह 9:00 बजे तक स्थगित कर दी। उधर ऑडियो वीडियो वायरल मामले में एसीबी की टीम ने जांच शुरू कर दी है।
एसीबी के डीजी बीएल सोनी ने बताया कि एएसपी बजरंग सिंह शेखावत के नेतृत्व में 20 अफसरों और कर्मचारियों की 3 टीमें इस मामले की जांच कर रही है। एसीबी की टीम शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे निगम के प्रोजेक्ट कार्यालय पहुंची और बीवीजी कंपनी से संबंधित दस्तावेज और रिकार्ड सहित कई फाइलें अपने अंडर में ले ली। कंपनी के खिलाफ कितनी शिकायतें अब तक मिली है?
उन पर क्या कार्यवाही हुई है, इनसे जुड़े दस्तावेजों की जांच की जाएगी। एसीबी की टीम शुक्रवार देर रात तक फाइलों की जांच करने में जुटी थी। वही एसीबी ऑडियो वीडियो की एफएसएल जांच भी कराएगी।




0 टिप्पणियाँ