ब्यूरो रिपोर्ट, प्रदेश में अब कोरोना मरीज की मौत होने पर कोरोना से मृत्यु का सर्टिफिकेट दिया जाएगा। रविवार को। जिला कलेक्ट्रेट में कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारिया और प्रताप सिंह खाचरियावास के साथ आला अधिकारियों की हुई मीटिंग के दौरान यह निर्णय लिया गया।
इस बाबत परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अब कोरोना मरीज की मौत होने पर सर्टिफिकेट में कोरोना से मृत्यु लिखकर दें। इससे पहले यह व्यवस्था नहीं थी। उन्होंने कहा कि जो भी भामाशाह कोरोना से प्रभावित परिवारों की मदद करना चाहते हैं। उनकी सुविधा के लिए कंट्रोल रूम बनाया जाए। उन्होंने अस्पतालों में मृतकों का रिकॉर्ड लेकर अनाथ बच्चों का पता लगाने और गरीबों के शव बिना कोई राशि लिए अस्पतालों से दिलवाने के भी निर्देश दिए कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने भी चिरंजीव बीमा योजना के तहत अधिकृत अस्पतालों का बोर्ड लगाने को कहा।
इससे पहले दोनों मंत्रियों ने ऑक्सीजन और ब्लैक फंगस के इंजेक्शन की कमी को लेकर केंद्र सरकार और भाजपा सांसदों पर आरोप लगाए। खाचरियावास ने अधिकारियों को पानी के बिल का भुगतान नहीं होने पर कनेक्शन नहीं काटने की हिदायत दी। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में एंबुलेंस ड्राइवरों की कमी को पूरा करने के लिए।
सीएमएचओ डॉ नरोत्तम शर्मा को जल्द ही भर्ती करने के निर्देश दिए। बैठक में दोनों निगम आयुक्तों से। कहा गया इस शहर में यदि बीवीजी कंपनी काम नहीं करती है तो निगम अपने संस्थानों संसाधनों से। सफाई की व्यवस्था को दुरुस्त करने में कार्यवाही करें। बैठक में। कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने। ग्रामीण क्षेत्रों में। बीसलपुर के पानी की सप्लाई 2 दिन बाद होने पर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि गर्मी को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में। रोजाना पानी की सप्लाई की जाए।




0 टिप्पणियाँ