ब्यूरो रिपोर्ट, प्रदेश के नवजात शिशुओं के सबसे बड़े अस्पताल जेकेलोन में एनएचएम की ओर से चलाए जा रहे एनबीएस प्रोजेक्ट के बंद होने से जरूरी जांचों का काम भी रुक गया है।
नेशनल हेल्थ मिशन की ओर से नवजात शिशुओं के अस्पतालों में एनबीएस यानी न्यू बोर्न स्किल प्रोजेक्ट चलाया जा रहा था। लेकिन पिछले महीने से इसका बजट नहीं आने के कारण 1 जून से एनपीएस सिस्टम बंद हो गया है। आपको बता दें
कि इसके तहत नवजात शिशुओं के आवश्यक टेस्ट किए जाते है। जिसके जरिए उनमें गंभीर बीमारी होने का प्रारंभिक तौर पर ही पता लगाया जा सकता है। अब यह जांचे बंद होने से नवजात शिशुओं में गंभीर बीमारी का पता नहीं लगाया जा सकेगा। इस प्रोजेक्ट के तहत शहर के महिला अस्पतालों से भी नवजात शिशुओं के सैंपल टेस्ट के लिए जेकेलोन लाए जाते थे।



0 टिप्पणियाँ