प्रदेश में कोरोना के खतरनाक म्युटेंट डेल्टा प्लस के सामने आने के बाद चिकित्सा महकमा अलर्ट मोड पर आ गया है चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने कहा है कि सरकार ने नए वेरिएंट को लेकर बीकानेर में कांटेक्ट ट्रेसिंग का काम व्यापक स्तर पर शुरू कर दिया है
और वहां माइक्रो कंटेनमेंट जोन बना दिए गए हैं। जिससे कि संक्रमण ज्यादा नहीं फैले।उन्होंने कहा कि भारत सरकार की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश के 11 राज्यों में 48 मरीज डेल्टा प्लस से संक्रमित पाए गए हैं। देश में अभी 10 जगह जिनोम सीक्वेंसिंग का काम हो रहा है।
राजस्थान में भी एसएमएस मेडिकल कॉलेज में जिनोम सीक्वेंसिंग का काम शुरू हो गया है। सैंपल की जांच की जा रही है, इससे यह पता चल सकेगा कि नया वैरीएंट कौन सा है। वैरीएंट के अनुसार ही ट्रीटमेंट प्रोटोकोल तय करने के बाद इलाज शुरू किया जाता है।
ब्यूरो रिपोर्ट।



0 टिप्पणियाँ