प्रदेश में अब आम जनता को सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जुड़े सभी लाभ जन आधार कार्ड के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए पायलट प्रोजेक्ट के तहत आगामी 1 जुलाई से 10 लाख एनएफएसए ऐ राशनकार्डधारी परिवारों के सदस्यों का जन आधार कार्ड से सीडिंग का कार्य किया जाएगा।
![]() |
इस दिशा में शनिवार को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और आयोजना विभाग के शासन सचिव नवीन जैन ने शासन सचिवालय में आयोजित वीसी के माध्यम से प्रदेश के रसद और आर्थिक एवं सांख्यिकी के साथ ही सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के अनुसार लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के सभी लाभ जनाधार कार्ड के माध्यम से उपलब्ध कराए जाने प्रस्तावित है
आपको बता दें कि ऐसे परिवारों के सदस्यों का नामांकन सीडिंग के अनुसार जनाधार में हो जाने से राज्य की महत्वाकांक्षी यूनिवर्सल हेल्थ स्कीम मुख्यमंत्री चिरंजीव स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ भी अपने आप ही मिलना शुरू हो जाएगा इसके लिए अलग से लिंक कराने की जरूरत नहीं होगी
ब्यूरो रिपोर्ट।



0 टिप्पणियाँ