प्रधान संपादक प्रवीण दत्ता की त्वरित टिप्पणी। 

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बहुत दिनों बाद प्रदेश की राजनीति के घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।  जयपुर ग्रेटर नगर  निगम के ACB वाले मामले पर संघ प्रचारक निम्बाराम का नाम आने के बाद राजे ने ट्वीट कर सीधे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा है। सबसे पहले तो आप राजे के इस ट्वीट को पढ़िए। 

 तीखी भाषा का प्रयोग करते हुए गहलोत पर सत्ता के दुरूपयोग का आरोप लगाया गया है और खुदकी असफलताओं को छुपाने का प्रयास कहा गया है। आखिर ऐसा क्या हो गया था कि राजे भी इस मामले में प्रतिक्रिया देने पर मजबूर हो गई।  टाइमिंग देखिये - प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिअ राज्य की फाइल लेकर दिल्ली में हैं सो इस वक़्त ट्वीट आया और कंटेंट देखिए - वरिष्ठ नेता और अगले विधान सभा चुनावों में भी पार्टी का सीएम चेहरा बनने की इच्छुक राजे ने अपने वरिष्ठ होने, पार्टी की सिपाही होने और सबसे बड़ी बात संघ निष्ठ होने का मैसेज एक ही ट्वीट से दे दिया है। इस ट्वीट से राजे ने खुद पर लगातार गहलोत के प्रति सॉफ्ट कॉर्नर के आरोपों को भी नकारने का काम किया है।  राजनीति में खासकर दिग्गजों की राजनीति में कुछ भी फ़िज़ूल नहीं होता।  रोहिताश्व के पार्टी की आंतरिक लड़ाई में तेवर थोड़े ढीले पड़ते देख राजे खुद ही मैदान में उतर कर विमर्श को दिशा दे रहीं हैं।