कोटा , आयुर्वेद विकास समिति कोटा के अध्यक्ष डॉक्टर पता सिंह सोलंकी एवं मंत्री डॉक्टर आरबी गुप्ता ने बताया कि जैसे डॉ सत्यनारायण सोनी आयुर्वेद विभाग के अतिरिक्त निदेशक बने तो आयुर्वेद जगत में खुशी की लहर दौड़ गई डॉक्टर सत्यनारायण सोनी बहुत ही विद्वान एवं मृदुभाषीऔर ऊर्जावान हैं डॉक्टर सोनी ने बताया कि आर्युवेद के उज्जवल भविष्य के लिए और आयुर्वेद चिकित्सा को बढ़ाने के लिए एवम्  जनता में जागृति लाने के लिए मैं हर संभव प्रयास करूंगा और आयुर्वेदिक औषधालय में चिकित्सक बंधुओं से चिकित्सा के प्रति अपना कर्तव्य  निभाने की प्रेरणा देकर समस्याओं को दूर करूंगा। 


आयुर्वेद चिकित्सा एक प्राचीन चिकित्सा है और  आयुर्वेद चिकित्सा से  जटिल से जटिल रोगों का इलाज किया जा सकता है। हाल ही में कोरोना काल में आयुर्वेदिक चिकित्सा बहुत प्रभावी रही है कोरोना के मरीजों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुर्वेद की हानि रहित चिकित्सा बहुत ही कारगर है।

डॉक्टर सोनी ने बताया की संभाग में जितने भी आयुर्वेदिक औषधालय हैं उनमें चिकित्सा संबंधित जो भी कमी है उसको पूरा करने का प्रयास करूंगा जैसे दवाइयों की कमी होना या स्टाफ की कमी होना या चिकित्सक की कमी होना आदि  सभी समस्याओं का मैं प्राथमिकता के साथ  समाधान करूंगा

इस अवसर पर संभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर पत्ता सिंह सोलंकी डॉ आर बी गुप्ता प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्याक्ष डॉ रमाकांत मंडावत डॉ राजेंद्र सिंह हाडा डॉ वेद भूषण  पारीक डॉक्टर कृष्ण मुरारी गौतम डॉक्टर दीपक आर्य डॉक्टर गजेंद्र सिंह डॉ दीपक गोयल झालावाड़ से डॉ भंवर सिंह हाड़ा डॉ महेश पारीक डॉ कृष्णानंद शर्मा बूंदी से डॉक्टर राजेंद्र सिंह सोलंकी डॉक्टर दिवाकर शर्मा, डॉ पारीक  डॉक्टर डोली सुमन एवं शहर के गणमान्य चिकित्सक उपस्थित हुए।

 हँसपाल यादव, कोटा