पेट्रोल- डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी लगातार जारी है। शनिवार को भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल मे 37 पैसे और डीजल की कीमतों में 27 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी।


 अब जयपुर में पेट्रोल ₹105 .18 पैसे और डीजल ₹97. 99 पैसे प्रति लीटर हो गया है। हालांकि प्रदेश के 4 जिलों श्री गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर और जैसलमेर में डीजल पहले ही ₹100 प्रति लीटर के पार चला गया। अब जयपुर में भी उम्मीद है कि इसी महीने मे डीजल भी ₹100 तक पहुंच जाएगा। 


आपको बता दें कि मई महीने के बाद से ही तेल कंपनियां पेट्रोल- डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी कर रही है। इस बारे में देशभर में हुए विरोध प्रदर्शनों के बावजूद कंपनियों पर इसका कोई असर नहीं हुआ है।

ब्यूरो रिपोर्ट।