हनुमानगढ़ से विश्वाश कुमार की रिपोर्ट।
हनुमानगढ़ जिले की भादरा नगरपालिका के कार्यवाहक अध्यक्ष बलवंत सैनी पर भादरा थाने में हुआ मुकदमा दर्ज
इस्लाम कुरैशी ने बलवंत सैनी पर आरोप लगाते हुए भादरा थाने में मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि सैनी ने तीसरी सन्तान के तथ्य छुपाए व पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए पालिकाध्यक्ष बलवीर सैनी और उनकी पूर्व पार्षद पत्नी को भी आरोपी बनाया है।
बता दे कि इससे पूर्व भादरा पालिकाध्यक्ष हाजी दाऊद थे जिनका कुछ समय पूर्व निधन हो गया था व दाऊद के निधन व हाईकोर्ट के आदेश के बाद स्वायत शासन विभाग ने बलवंत सैनी को नगरपालिका भादरा के अगले अध्यक्ष नियुक्त होने तक कार्यवाहक अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त करने के आदेश 3 दिन पहले ही जारी किए थे।और स्वायत शासन विभाग के निदेशक दीपक नन्दी के आदेशानुसार बलवंत सैनी ने नगरपालिका भादरा के कार्यवाहक अध्यक्ष के तौर पर अध्यक्ष पद का पदभार ग्रहण कर लिया था।और आज तथ्यों में तीसरी संतान छुपाने के कथित मामले में भादरा थाना में कार्यवाहक अध्यक्ष बलवंत सैनी व उनकी पत्नी पूर्व पार्षद दोनो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया।जिसकी जांच भादरा पुलिस कर रही है।


0 टिप्पणियाँ