हनुमानगढ़ से विश्वाश कुमार की रिपोर्ट।   

हनुमानगढ की पीलीबंगा पुलिस व डीएसटी ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नशे की प्रतिबंधित मेडिकल गोलियां का जखीरा पकड़ा है।

नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने डीएसटी के सहयोग से एक पिकअप गाड़ी में 90 हजार नशीली गोलियां बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पीलीबंगा थाना प्रभारी इंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि एसपी प्रीति जैन के निर्देशों पर मादक पदार्थों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत 09.06.2021 को डिंगा तिराहा सूरतगढ़ रोड़ नाकाबंदी कर पिकअप गाड़ी नं.आरजे 13 जीए 2417 में आरोपी गुरचरण सिंह उर्फ मनजीत सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी ओड़की पुलिस थाना हिन्दुमलकोट जिला श्रीगंगानगर व सूर्यदेव उर्फ मगू रायसिख उम्र 21 साल निवासी वार्ड न.01 खरलियां पुलिस थाना पीलीबंगा के कब्जा से तीन कार्टूनों में Calviidol 100 SR Tablets कुल 90 हजार नशीली गोलियां बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।कार्रवाई में पीलीबंगा थाना प्रभारी इन्द्र कुमार,नगवान,चन्द्र विजय शेखर,लक्ष्मण राम,रमेश कुमार,मांगीलाल व जिला विशेष टीम राजाराम,शाह रसूल एचसी सुलेन्द्र अमित,नरेन्द्र,साइबर सैल कर्मजीत सिंह कार्यालय पुलिस अधीक्षक,जिला शामिल रहे।