ब्यूरो रिपोर्ट, प्रदेश में कोरोना संक्रमण बढ़ने और इसके लिए तमाम पाबंदियां लगाने के बावजूद जेल में बंद कैदियों से परिजनों की मुलाकात के मामले में राजस्थान देश भर में अव्वल रहा है। कोरोना काल के दौरान राजस्थान में 100746 बंदियों ने ई -- प्लेटफॉर्म के जरिए अपने परिजनों से मुलाकात की, दुख दर्द बाटे और परिवार के बारे में भी जानकारी ली। कारागार विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार!
1 अप्रैल 2020 से लेकर 5 जून 2021 के बीच देश में सबसे ज्यादा 100746 बार बंदियों की परिजनों से मुलाकात करवाई गई। आपको बता दें कि इस दौरान हरियाणा, आसाम, मणिपुर, मिजोरम, महाराष्ट्र, उड़ीसा, नागालैंड, सिक्किम, दमन दीव, दादर नगर हवेली और अंडमान निकोबार की जेलों में बंद कैदियों को परिजनों से पूरी तरह से दूर कर दिया गया।
वहीं पंजाब, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और गोवा में मुलाकात का आंकड़ा 50 तक भी नहीं पहुंच सका। इस मामले में दूसरे स्थान पर बिहार प्रदेश रहा जहां 58 हजार 891 बार बंदियों की मुलाकात परिजनों से करवाई गई। दिल्ली तीसरे, गुजरात चौथे और मध्यप्रदेश पांचवें नंबर पर रहे।



0 टिप्पणियाँ