कोरोनाकाल में बडी संख्या में शहर सहित बारां जिले भर में पवित्र गंगा में विसर्जन के लिए मृतक परिजनों के संरक्षण में रखे अस्थि कलश का रविवार को गंगा में विसर्जन हो सकेगा। व्यापार महासंघ बारां द्वारा शनिवार 26 जून को दो बसों में 71 अस्थि कलश लेकर 112 यात्रीयों ने हरिद्वार के लिए प्रस्थान किया है |
बारां व्यापार महासंघ महासंघ अध्यक्ष ललितमोहन खंडेलवाल, संरक्षक देवकीनंदन बंसल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेन्द्र बत्रा, महामंत्री प्रदीप जैन, योगेष कुमरा, उपाध्यक्ष कन्हैयालाल चित्तोडा, आसिफ हुसैन, अविनाश खण्डेलवाल, क वर्ग व्यापार संघ अध्यक्ष हेमराज गोयल, धर्मादा अध्यक्ष विमल बंसल, बर्तन व्यापार संघ अध्यक्ष महेन्द्र गोयल, संरक्षक यषभानु जैन, माजिद सलीम, सरोज कुमार जैन, कमलेश विजयवर्गीय, कैलाश जैन, चन्द्रप्रकाश विजय, सुदर्शन झाम्ब ने बताया कि बारां जिले में काफी संख्या में रखे अस्थि कलशों का लम्बे समय से गंगा में विसर्जन नही होने के कारण परिजन गंगा में विसर्जन की बाट जोह रहे थे।
राज्य सरकार द्वारा भिजवाए जाने वाली बसों का भी कोई संतोषजनक जवाब नही मिलने पर बारां व्यापार महासंघ ने अपने कोष से ढाई लाख रूपए खर्च कर 2 बसों के माध्यम से 71 अस्थि कलशों सहित 112 यात्रियों को हरिद्वार अस्थि कलश विसर्जन के लिए भिजने की व्यवस्था की है।
दोनों बसे शनिवार नगर परिषद बारां के सामने से विधायक पानाचंद मेघवाल, नगर परिषद सभापति ज्योति पारस सहित शहर के गणमान्य नागरिक, व्यापारी आदि की उपस्थिति में हरिद्वार के लिए रवाना हुई।
इन बसों के लिए भोजन एवं अल्पाहार व्यवस्था में संजय अग्रवाल, जितेन्द्र अदलक्खा जगदम्बे भोजनालय, अशोक बत्रा कान्ट्रक्टर, सेन कुमार अदलक्खा ने 4 समय के भोजन तथा अल्पाहार चाय की व्यवस्था की है। वहीं बिस्कुट की 4 पेटियां नरेश खण्डेलवाल, 120 पैकेट नमकीन झालावाडी नमकीन सेन्टर की ओर से उपलब्ध करवाए गए है।
महासंघ पदाधिकारियों ने बताया कि दोनों बसों के यात्रियों की बस में बैठने से पूर्व आरटीपीसीआर जांच के साथ मौके पर चिकित्सकीय स्क्रीनिंग भी की गई है । यह दोनों बसें शनिवार बारां से रवाना होकर रविवार प्रातः हरिद्वार पहुंचेगी जहां पूरे धार्मिक रीति रिवाजों के साथ 71 अस्थि कलषों का विसर्जन किया जाएगा जहां से दोनो बसे दोपहर एक बजे बारां के लिए रवाना होगी।
इस बस सेवा में श्री पाष्र्वनाथ मानव सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट का भी विशेष सहयोग रहा जिनके प्रयासों से दोनों बसों को टोलमुक्त करवाकर, नगर परिषद बारां द्वारा अल्पाहार की व्यवस्था की गई।
बारां से बृजेश कलवार की रिपोर्ट।




0 टिप्पणियाँ