हनुमानगढ़ से विश्वाश ककुमार की रिपोर्ट।
पैट्रोलियम पदार्थो के बढ़ते रेटो पर लगाम लगाने के लिए राजनीतिक पार्टियो के बाद अब आमजन ने पोस्टकार्ड अभियान का आगाज किया है।
खत का मजलूम कुछ यूं है
लगातार बढ़ते डीजल-पैट्रोल के दामों ने आम आदमी जीना हलकान कर रखा है।विपक्षी पार्टियों के धरने-प्रदर्शनो के बाद अब दा ईगल फाउंडेशन (The Eagle Foundation) द्वारा पोस्टकार्ड अभियान का आगाज किया है।पोस्टकार्ड देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम लिखे जा रहे है।जिसमे चुनावो में किये गए वादों को याद दिलाते हुए लिखा गया है कि
आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी,
आज सबसे पहले आपको बधाई, हनुमानगढ़ राज में पेट्रोल के बाद डीजल भी 100 रूपये पार कर गया हैं। महंगे पेट्रोल के बाद अब डीजल में भी हनुमानगढ दूसरे स्थान पर हैं। इससे महंगाई बढ़ेगी और घरों का बजट भी बिगडेगा आपने चुनावों में वादा किया था कि आपकी पार्टी की सरकार बनते ही महंगाई घटेगी।अफसोस इसे आपने घटाने को लेकर कोई प्रयास नहीं किया,उम्मीद हैं कि आप चुप्पी तोडेगें।
निवेदक हनुमानगढ की जनता
ईगल फाउंडेशन की अध्यक्षा बलजिंद्र कौर ने बताया की तेल के बढ़ते दामों को लेकर देश के प्रधानमंत्री,राजस्थान के मुख्यमंत्री व स्थानीय विधायको को पैट्रोल-डीजल के रेट कम करने की मांग को लेकर पोस्टकार्ड लिखे जा रहे है।क्योकि जैसे-जैसे तेल के रेट बढ़ते है,वैसे-वैसे महंगाई भी बढ़ती जाती है।तो राजस्थान व केंद्र सरकार से अपील है कि तेल के दाम घटाये जाए
आज व कल के रेट
आज 26 जून को 108.69 पैसे,डीजल 101.29 पैसे
25 जून:पेट्रोल 108.32 पैसे,डीजल 100.91 पैसे




0 टिप्पणियाँ