अब ये लग रहा है कि प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर लुका-छिपी का खेल खेलने में लग गई है। पॉजिटिव केस का आंकड़ा वही खेल दिखा रहा है, जो हम पिछले 10 दिन से देख रहे हैं। यानी एक दिन केस कम दूसरे दिन ज्यादा। इसमें सिर्फ 23 24 और 25 जून के दिन ही ऐसे रहे जब पॉजिटिव केस का आंकड़ा लगातार कम हुआ।


 23 जून को 155 पॉजिटिव केस थे, 24 जून को 147 हुए, फिर 25 जून को 131 रहे। यानी 2 दिन में ही 24 पॉजिटिव केस कम हो गए लेकिन फिर 26 जून को सामने आए आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान ही इसमें 10 का इजाफा हो गया और फिर एक बार राजधानी जयपुर के कोड में 141 पॉजिटिव केस दर्ज किए गए। पिछले 6 दिन के समान ही शनिवार को भी प्रदेश का अलवर जिला 37 पॉजिटिव केस के साथ अव्वल रहा हालांकि इसमे 24 घंटे के मुकाबले यहां 10 पॉजिटिव केस की कमी दर्ज हुई है। शुक्रवार को यहां  47 पॉजीटिव केस मिले थे। राजधानी जयपुर में पिछले 2 दिन से गुरुवार को 14 और शुक्रवार को 12 केस मिले थे, वहीं अब शनिवार को यह संख्या आठ बढ़कर 20 पॉजिटिव केस के रूप में दर्ज हुई।


रोजाना सामने आ रहे कोरोना आंकड़ों के गहन अध्ययन के अनुसार देखा जाए तो कोरोना की दूसरी लहर का अंश प्रदेश के हर जिले में मौजूद है। उदाहरण के तौर पर देखें तो बाड़मेर में 20 और 21 जून को 1--1 पॉजिटिव केस मिला था। 22 से 25 जून तक 4 दिन यहां एक भी पॉजिटिव केस दर्ज नहीं किया गया।

 ऐसा लगने लगा था कि बाड़मेर जिला अब कोरोना वायरस की दूसरी लहर से मुक्त हो रहा है, लेकिन 26 जून को सामने आई रिपोर्ट के अनुसार बाड़मेर में छह पॉजिटिव केस सामने आए हैं। यानी कि यह स्पष्ट है की कोरोना का खतरा प्रदेश में अभी बरकरार है।

प्रदेश में अब कुल एक्टिव केस की संख्या 1839 रह गई है। इनमें सबसे ज्यादा एक्टिव केस अलवर में 416, जयपुर में 339, जोधपुर में 145, हनुमानगढ़ में 89, सीकर में 87 और श्रीगंगानगर में 84 एक्टिव केस मौजूद हैं। देखा जाए तो कोरोना वायरस की दूसरी लहर से फ्री होने में प्रदेश के 4 जिले आगे रहेंगे क्योंकि यहां 5 या इससे भी कम एक्टिव केस हैं। इनमेंऋ जालौर में 5, बांरा में 4 के साथ ही डूंगरपुर और बूंदी में 2--2 एक्टिव केस मौजूद है।

ब्यूरो रिपोर्ट।