करौली से अवनीश पाराशर की रिपोर्ट। 

गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला को स्वास्थ्य बिगड़ने पर शनिवार को करौली जिले के हिंडौन के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने कर्नल के स्वास्थ्य की जांच के बाद उनको जयपुर रेफर किया गया है।डॉ राम हरी मीणा डॉक्टर जल सिंह खटाना और डॉक्टर रामराज मीणा ने आईसीयू वार्ड में रखने के बाद कर्नल बैंसला को हृदय संबंधी तकलीफ के चलते इलाज के लिए जयपुर रवाना किया 

गुर्जर समाज नेता विजय बैंसला ने बताया कि उनके पिता कर्नल किरोड़ी बैंसला की कुछ दिनों से सांस लेने में समस्या आ रही थी। शनिवार को स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट आने पर तबियत खराब हो गई। जिन्हें हिण्डौन राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रैफर कर दिया। जयपुर के मणिपाल अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है।