ब्यूरो रिपोर्ट। 

केंद्र सरकार ने आयकर दाताओं को राहत प्रदान करते हुए आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक कराने की समय सीमा फिर 3 माह के लिए बढ़ा दी है। अब 30 जून के स्थान पर 30 सितंबर तक हो सकेंगे आधार कार्ड पैन कार्ड से लिंक। TDS से मुक्ति के लिए दिए जाने वाले फॉर्म 15G/15H की समय सीमा भी बढ़ा दी गई है। अब 30 जून के स्थान पर 31 अगस्त तक दे सकेंगे फॉर्म 15G/15H और कर्मचारियों को जारी होने वाले फॉर्म 16 की समय सीमा को अब 31 जुलाई तक जारी किया जा सकेगा। TDS रिटर्न्स भी अब 15 जुलाई तक जमा कराए जा सकेंगे। इसके अलावा भी विभिन्न तकनीकी रूप से राहत की घोषणा। केंद्र साकार के CBDT विभाग ने जारी किए आदेश।