कोरोना के बाद देश में तेजी से बढ़ रही ब्लैक फंगस महामारी के इलाज की दिशा में केंद्र की ओर से मंगलवार को एंफोटेरेसिन - बी इंजेक्शन का वितरण किया गया। केंद्र की ओर से बांटे गए कुल 30,100 इंजेक्शन में से राजस्थान को 3670 इंजेक्शन दिए गए हैं।
सबसे ज्यादा महाराष्ट्र को 5900, गुजरात को 5630, तीसरे नंबर पर राजस्थान, इसके बाद मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश सहित लगभग सभी राज्यों को बीमार मरीजों के हिसाब से इंजेक्शन वितरित किए गए हैं। आपको बता दें कि राजस्थान में ब्लैक फंगस के अब तक ढाई हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। इसमें अकेले जयपुर में ही 300 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। लगभग ढाई सौ मरीज एसएमएस अस्पताल में है बाकी निजी अस्पतालों में भी इलाज करवा रहे हैं। ब्लैक फंगस बीमारी के लिए इस इंजेक्शन की सबसे ज्यादा जरूरत होती है और एक मरीज को लगभग 50 इंजेक्शन लगाए जाते हैं। जिसे देखते हुए केंद्र की ओर से दिए गए इंजेक्शन के बावजूद कमी बनी रहने के आसार नजर आ रहे हैं?
ब्यूरो रिपोर्ट!


0 टिप्पणियाँ