केंद्र सरकार के प्रवर्तन निदेशालय, ईडी ने शुक्रवार को राजस्थान के करीब 20 लाख लोगों को ठगने वाली आदर्श क्रेडिट को ऑपरेटिव सोसाइटी की 365 करोड रुपए से अधिक की संपत्ति जब्त की है।


 यह कार्रवाई money-laundering कानून के तहत की गई है। ईडी के अनुसार यह संपत्तियां राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली में स्थित कृषि, आवासीय और व्यवसायिक भूमि के साथ एफडी और बैंक बैलेंस के रूप में है। यह संपत्तियां आदर्श ग्रुप ऑफ कंपनीज, रिद्धि सिद्धि ग्रुप ऑफ़ कंपनीज और इससे जुड़े लोगों की है।
 ईडी ने यह कार्यवाही कंपनी के निदेशकों मुकेश मोदी, राहुल मोदी और अन्य के खिलाफ राजस्थान पुलिस में दर्ज प्राथमिकी के बाद की है।



ईडी का आरोप है कि मुकेश मोदी ने अपने रिश्तेदार वीरेंद्र मोदी, राहुल मोदी और रोहित मोदी के साथ समिति के अधिकारियों सहित अन्य सहयोगियों से सांठगांठ कर एसीसीएसएल से जमाकर्ताओं की रकम का आपस में जुड़े फर्जी लेनदेन के जरिए हेरफेर किया था। 
ईडी ने इस मामले में सोसाइटी के निदेशक समेत 11 जनों को शाम शुक्रवार शाम को विभिन्न जिलों से गिरफ्तार कर लिया।
ब्यूरो रिपोर्ट।