ब्यूरो रिपोर्ट!

कोरोना महामारी के रोज आ रहे सरकारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के सभी जिलों में अभी तक इस महामारी का संक्रमण बरकरार है। पिछले 2 दिन में धौलपुर जिले में बिल्कुल नगण्य स्थिति सामने आने के बाद यह समझा जा रहा था कि धौलपुर में अब तेजी से संक्रमण घटेगा लेकिन बुधवार को यहां भी तीन नए संक्रमित केस दर्ज किए गए। वहीं मंगलवार को सिरोही जिले में जहां एक भी पॉजिटिव के सामने नहीं आया था वहां बुधवार को 9 पॉजिटिव केस सामने आए।  हमेशा की तरह पॉजिटिव केस के मामले में राजधानी जयपुर प्रदेश में 241 केस के साथ सर्वाधिक पॉजिटिव जिला रहा। लेकिन आंकड़ों के रोचक तथ्य की बात करें तो अलवर में जहां मंगलवार को 111 संक्रमित केस दर्ज किए गए थे वहीं बुधवार को भी नेग के रूप में 121 दर्ज किए गए। यानी पिछले 24 घंटों के दौरान 10 संक्रमित केस की बढ़ोतरी हुई। वही अलवर जिले में मौतें भी पिछले दिन के मुकाबले दुगनी हुई मंगलवार को जहां 2 लोगों ने इस बीमारी के चलते दम तोड़ा, वहीं बुधवार को यह संख्या चार दर्ज की गई।

 राजधानी जयपुर के बाद सर्वाधिक पॉजिटिव केस के मामले में बुधवार को श्रीगंगानगर जिला ऐसा रहा जहां संक्रमित केस मंगलवार के मुकाबले 5 गुना बढ़ गए। यहां मंगलवार को 20 पॉजिटिव केस दर्ज किए गए थे। वहीं बुधवार को यह आंकड़ा 101 पर पहुंच गया।। जोधपुर जिले मे कोरोना का सटीक शतक लगा। ना एक कम ना एक ज्यादा यानी 100 संक्रमित केस पाए गए। वही छह लोगों की मौत दर्ज की गई। उदयपुर में मंगलवार को जहां 107 पॉजिटिव केस पाए गए थे वहीं बुधवार को यह संख्या सिर्फ 67 रह गई और मौतें भी 11 के मुकाबले पांच दर्ज की गई। सवाई माधोपुर, पाली और राजसमंद ऐसे जिले रहे जहां मंगलवार और बुधवार को दोनों ही दिन एकसमान संक्रमित केस पाए गए। 

सवाई माधोपुर 6-6 पाली में 13-13 और राजसमंद में 22-22 संक्रमित केस पिछले 48 घंटों के दौरान पाए गए यानी ना एक कम और ना एक ज्यादा। मौतों के आंकड़ों में जरूर यहां अंतर रहा। राजसमंद में मंगलवार को यह आंकड़ा शून्य रहा। वहीं बुधवार को तीन मौतें दर्ज की गई। सवाई माधोपुर में मंगलवार को यह आंकड़ा शून्य रहा। वहीं बुधवार को एक मौत दर्ज की गई। वहीं पाली में जहां मंगलवार को एक मरीज ने दम तोड़ा उसके मुकाबले बुधवार को पांच लोगों ने कोरोना वायरस से अपनी जान गवाई। कुल मिलाकर प्रदेश में बुधवार को 1276 पॉजिटिव केस दर्ज किए गए जो मंगलवार के मुकाबले 274 ज्यादा है। कुल मौत 65 दर्ज की गई जो पिछले 48 घंटों के दौरान हुई मौतों के आंकड़े के बराबर है। यानी मंगलवार को भी 65 मौतें हुई और बुधवार को भी यह आंकड़ा 65 पर स्थिर रहा। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में 6038 केस रिकवर हुए और अब प्रदेश में कोरोना के 32650 एक्टिव केस रह गए हैं। वहीं अब तक सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 8515 मरीजों की मौत हुईं हैं।