ब्यूरो रिपोर्ट, प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर का असर धीरे-धीरे कम होता नजर आ रहा है। सोमवार को सामने आई कोरोना रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के 30 जिलों में पॉजिटिव मामले 10 की संख्या से नीचे दर्ज किए गए। इनमें भी 11 जिले ऐसे रहे,
जहां पॉजिटिव मामले शून्य रहे। वहीं कई दिनों के बाद प्रदेश में राजधानी जयपुर पॉजिटिव मामलों में दूसरे नंबर पर रही। सोमवार को सामने आए आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में सबसे ज्यादा पॉजिटिव मामले अलवर जिले में 53 दर्ज किए गए आपको बता दें कि इससे पहले 18 जून को अलवर जिले में 16 पॉजिटिव केस दर्ज किए गए थे। देखा जाए तो यहां पिछले 4 दिन के मुकाबले चौगुना संक्रमण बढ़ता नजर आ रहा है।
पिछले 24 घंटों के दौरान सामने आए आंकड़ों के मध्य नजर राजधानी जयपुर 26 की संख्या के साथ दूसरे नंबर पर रही, वही जोधपुर में 10 पॉजिटिव केस दर्ज किए गए। प्रदेश में इन 3 जिलों के अलावा सभी 30 जिलों में पॉजिटिव केस का आंकड़ा 9 से शून्य तक रहा।
सोमवार को सामने आए कोरोना आंकडों के अनुसार प्रदेश में कुल 6 मौतें दर्ज की गई। इनमें जयपुर ,हनुमानगढ़, गंगा नगर ,भरतपुर ,सीकर और उदयपुर में एक-एक मौत कोरोना के चलते हुई। प्रदेश में अब कुल एक्टिव केस 2691 रहे हैं। इनमें सर्वाधिक जयपुर में 558 और अलवर में 389 केस एक्टिव है।


0 टिप्पणियाँ