ब्यूरो रिपोर्ट, 11 जून शुक्रवार के दिन देशभर में एक दिन के दौरान सबसे ज्यादा टीकाकरण का रिकॉर्ड बना चुके प्रदेश में अब वैक्सीन का कोटा लगभग खत्म हो गया है।
वैक्सीन की खेप शनिवार को नहीं पहुंची और उसके रविवार को भी आने की संभावना नहीं है। इसलिए अब दो दिन तक टीकाकरण का काम लगभग ठप रहेगा। अब 2 दिन टीकाकरण वही होगा जहां वैक्सीन का स्टॉक कुछ मात्रा में बचा है। उधर राज्य सरकार ने प्रदेश में वैक्सीनेशन को गति देने के लिए अपनी नीति में भी बदलाव किया है।
इसके तहत सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को यह निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने पास उपलब्ध वैक्सीन स्टॉक का न्यूनतम समय में उपयोग कर उसे जल्दी से जल्दी काम में ले ले। इसके पीछे सरकार की मंशा है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को जल्दी से जल्दी वैक्सीन की सुरक्षा मिल जाए।..
इसके पीछे सरकार की एक मंशा यह भी है कि वैक्सीन के स्टॉक को जल्द से जल्द खत्म किया जाएगा तो उसके बाद ही केंद्र सरकार पर दबाव बनाया जा सकेगा जिससे कि आपूर्ति जल्दी से जल्दी हो। आपको बता दें कि चिकित्सा विभाग के अनुसार प्रदेश में अब तक एक करोड़ 91 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।



0 टिप्पणियाँ